आजकल यह तो बहुत सुना होगा कि लोग अपना बढ़ा हुआ वज़न कम करना चाहते हैं पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इतने पतले होते हैं कि वो अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं। पतले लोग सही वज़न पाने के लिए अधिक से अधिक खाते हैं उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे जल्द से जल्द शरीर को ज्यादा से ज्यादा फैट और प्रोटीन की मात्रा मिले और उनका वज़न बढ़ सके। परन्तु उसके लिए कुछ ज़रूरी चीजों पर ध्यान देना ज़रूरी होता है।
पतले दुबले लोग अपना वज़न बढाने के लिए पहले तेल और फैट युक्त भोजन से शुरुआत करते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक होता है। पर हमें ऐसा नहीं करना चाहिए, बेशक हम अपना वजन बढाना चाहते हैं लेकिन सेहत को नुकसान पहुँचा कर नहीं। आप चाहें तो पौष्टिक भोजन खाकर भी शरीर में फैट और प्रोटीन की मात्र को बढ़ा सकते हैं।
इस ब्लॉग में हम पर्याप्त मात्रा में पोषण और ताकत प्रदान करने वाले भोजन के बारे में बताएंगे, जिससे आपको जल्द से जल्द वज़न बढ़ाने में मदद मिल सकती है। इन्हें अपने आहार में शामिल करने से आप जल्द ही बेहतर परिणाम पाएँगें, और आशा दीदी इसमें आपकी मदद करेगा।

मोटे होने के तरीके/ mota hone ka tarika
*प्रोटीन युक्त खाना ज्यादा खाएं
*कैलोरी युक्त भोजन का सेवन अधिक करें
*कार्बोहायड्रेट और फैट युक्त भोजन में अधिकता लाएं
*शरीर को ताकत प्रदान करने वाले भोजन खाएं
मोटे होने के तरीके/ mota hone ka tarika को अच्छी तरह से जानने के लिए , यहाँ पढ़े